Search

October 10, 2026 4:32 am

जनवितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ मासिक बैठक

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड सभागार भवन में मंगलवार को प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ प्रभार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी त्रिदीप शील की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में एमओ ने प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली के सभी दुकानदारों से एक-एक कर एक सौ प्रतिशत राशन वितरण की समीक्षा किया साथ ही साथ ही उन्होंने बताया कि जिस भी डीलर के पास धोती , साड़ी, लुंगी एवं ग्रीन कार्ड धारकों का राशन स्टॉक है वह अभिलंब लाभुकों के बीच वितरण कर देंगे। उन्होंने सभी डीलरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा की प्रत्येक डीलर को जीस महीना का आवंटन प्राप्त हुआ है उसी महीना सभी कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध कराना है। किसी भी प्रकार का कटौती या देरी से वितरण की शिकायत आता है तो डीलर के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सभी डीलर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!