Search

May 1, 2026 4:03 am

चौकीदार नियुक्ति के लिए 6000 से अधिक आवेदन, उपायुक्त ने संवीक्षा कार्य को ससमय पूर्ण करने का दिया निर्देश

जिले में चौकीदार के 270 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित, उपायुक्त ने लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की दी चेतावनी

सतनाम सिंह

पाकुड़: उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में बुधवार को जिले में चौकीदारों के पद पर नियुक्ति को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने चौकीदार के पद हेतु आए आवेदनों की संवीक्षा करने हेतु प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि जिले में चौकीदार के 270 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। जिसके आलोक में 6000 से अधिक अभ्यर्थियों के द्वारा आवेदन किया गया। उपायुक्त ने सभी आवेदनों का संवीक्षा कार्य को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने संवीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दी। उपायुक्त ने कहा कि संवीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

img 20240828 wa00321122693268002621345

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!