Search

April 28, 2026 10:57 pm

मातृशक्तियों ने किया दुर्गा पूजा का उद्घाटन

सतनाम सिंह

पाकुड़।शहर के एक छोर पर बसा कैलाश नगर में पिछले कई वर्षों से नारी शक्ति क्लब द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजन नारी शक्तियों द्वारा किया जाता है। यहां की सभी मेंबर्स पूजा समिति के सदस्य महिलाएं हैं एवं व्यवस्थित पूजा करती आ रही हैं। नारी शक्ति क्लब पूजा का उद्घाटन मातृ शक्तियों द्वारा किया गया। नारी शक्ति के अध्यक्ष दीपावली साह ने बताया कि कैलाश नगर के आसपास के बुजुर्ग महिलाएं अनिमा साह,अरुणा मिश्रा, शीला देवी आदि के द्वारा नारी शक्ति पूजा समिति का पूजा का उद्घाटन किया गया। सचिन मिताली ओंकार ने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर काफी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थिति रही। मौके पर कोषाध्यक्ष ,सुजाता विश्वास सदस्य सोम अधिकारी नेहा जायसवाल सोनी कुमारी आदि उपस्थित रही।

img 20241010 wa00329127147532854678883

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!