Search

April 16, 2026 2:18 pm

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह के समीप मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सोनाजोडी गांव निवासी शिवचरण मुर्मू 33 अपने मोटरसाइकिल से कुटलो विद्यालय के हॉस्टल में रह रहे अपने बच्चे से मुलाकात घर वापस लौट रहा था।नवाडीह के समीप किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गया। पुलिस के रात्रि गस्ती दल द्वारा उठाकर उसे हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया अज्ञात वाहन की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत हो गया है। शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया है।मामले की जांच किया जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!