Search

November 23, 2026 11:37 am

सांसद विजय कुमार हांसदा बड़ा कुटलो पहुंचकर पीड़ित परिवार को किया आर्थिक सहयोग

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)लगातार एक के बाद एक नेता मलेरिया प्रभावित गांव बड़ा कुटलो पहुंच रहे हैं और पीड़ित परिवार से मिल रहे हैं। सबसे पहले बीजेपी के दिग्गज नेता बाबूलाल मरांडी, फिर लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी इसके बाद राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा।बुधवार को सांसद विजय कुमार हांसदा लिट्टीपाड़ा के बड़ा कूटलो गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर कुछ उनका हाल चाल जानने के बाद आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके पश्चात् उपस्थित ग्रामीणों से मिले। ग्राम प्रधान बिरजू हांसदा सहित सभी उपस्थित ग्रामीणों से मिलकर बीते दिनों गाँव मे बीमारी से हुई पांच बच्चो की मृत्यु को लेकर संवेदना व्यक्त किया। वही पीड़ित परिवार के सदस्य से मिलकर ढाढस बंधाया। सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेहतर तरीके से साफ सफाई करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया गया। इस दुख की घड़ी में गठबंधन की सरकार पीड़ित परिवार के साथ है।सांसद ने डीएमओ के के सिंह से भी क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली व आवश्यक दिशा निर्देश दिया। ग्रामीणों ने सांसद को कहा कि गांव में दो चापानल आवश्यक है। इसके साथ ही वृद्धावस्था पेंशन व आवास की समस्या रखी। सांसद ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही समस्याओं की निदान को लेकर बीडीओ को निर्देश दिया।सांसद विजय कुमार हांसदा ने बीते दिनों गांव में हुई बच्चो की मौत से मर्माहत है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा मरे हुए पर राजनीति कर रही है इसे बड़ा घिनौना और क्या हो सकता है।भाजपा कुछ भी कर ले लेकिन दाल गलने वाला नहीं है। जनता सब समझ रही है।भाजपा औची राजनीति करना बंद करें आज पूरे देश में जो विकास का मापदंड है उस मापदंड से भाजपा कोसों दूर जा चुकी हैं।हेमन्त सोरेन की सरकार ने धरातल पर लगातार कार्य कर रही है।मौके पर पर बीडीओ श्रीमान मरांडी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मुकेश बेसरा जिला सचिव सुलेमान बास्की, रंजन साहा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20231129 WA0045 1
IMG 20231129 WA0046

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!