Search

October 14, 2026 5:21 am

मुफस्सिल पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पाकुड़: मुफस्सिल थाना पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के स्थाई वारंटी जयनुल शेख (पिता: अब्दुल हसीद) साकिम इसाकपुर, थाना मुफस्सिल, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।पुलिस के अनुसार, जयनुल शेख पर विभिन्न मामलों में वारंट जारी था। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार निगरानी रखी और सोमवार को उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।मुफस्सिल थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि ऐसी कार्रवाईयों से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!