Search

May 11, 2026 11:06 am

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री ने किडनी पेशेंट को किया रक्तदान

राजकुमार भगत

अभाविप पाकुड़ नगर के नगर मंत्री हर्ष भगत ने बुधवार सुबह पुराना सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पाकुड़ में जाकर किडनी के मरीज जानकी देवी को रक्तदान किया।
मरीज के परिजनों ने रक्त की सहायता के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं आग्रह किया तत्पश्चात पाकुड़ के नगर मंत्री ने स्वयं अपना रक्तदान कर मरीज को त्वरित सहायता कर रक्त उपलब्ध कराई।
नगर मंत्री हर्ष भगत ने बताया कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे रक्तदान करने का मौका मिला।रक्तदान महादान है रक्तदान कर व्यक्ति अन्य के रगों में भी जीवित हो सकता है। मरीज के परिजन विजय कुमार गोप में रक्त प्राप्त करते हुए विद्यार्थी परिषद का आभार व्यक्त किया उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समाज में हर प्रकार के मदद के लिए तात्पर्य रहती है मैंने कई बार देखा है विद्यार्थी परिषद निरंतर रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता करते रहती है। मौके पर विशाल भगत, सत्यम भगत, अजय भगत संग अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!