Search

October 22, 2026 7:26 pm

लोस चुनाव को लेकर एमवीआई ने वाहन जांच अभियान चलाया,वसूला जुर्माना।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा पाकुड़।आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन लगातार क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।इस नियमित शनिवार को थाना के समीप एमवीआई सुदीप कुजूर ने मोर्चा संभालते हुए सभी दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की जांच किया गया। इस दौरान कुल सोलह बाईक चालक से हेल्मेट न होने के कारण सोलह हजार एवं बिना नंबर पलेट के पांच बाईक से सात सौ पचास रुपए की चालान काटा गया। एमवीआई सुदीप कुजूर ने बताया कि कुल एक्कीस दो पहिया वाहनों से सोलह हजार सात सौ पचास रुपए का ऑनलाइन चालान काटा गया। उन्होंने कहा लगातार आगे भी वाहन जांच चलता रहेगा। जांच अभियान देख वाहन चालक में खलबली मची रही दर्जनों बाईक चालक वाहन जांच देख पीछे मुड़ कर भागते नजर आए। मौके पर एएसआई हरेराम यादव, सिपाही राम रजक सहित पुलिस बल तैनात रहे।प्रभारी रंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना के समीप दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की जांच किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!