Search

April 19, 2026 6:15 pm

पाकुड़िया में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।

अब्दुल अंसारी

पाकुडिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर शुरुआत की । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि पल्स पोलियो टीकाकरण प्रखंड के सभी सेंटर में 16320 बच्चों को पिलाया गया । बाकी शेष छुटे हुए बच्चों को 9 और 10 दिसंबर को डोर टू डोर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाया जाएगा । वहीं चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि प्रखंड में 32 सुपरवाइजर 13 सब डिपू एवं 139 बुथ बनाये गए थे जिसमें 0 से 5 साल तक के 18068 हजार बच्चों को पल्स पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है । उन्होंने बताया कि उद्देश्य है कि प्रखंड को पोलियो मुक्त बनाया जाए । यह दवा पूरी तरह से सुरक्षित है और कोई दुष्प्रभाव नहीं है । साथ ही प्रखंड के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों , पोलियो बुथ का चिकित्सा प्रभारी ने निरीक्षण किया । मोके पर एमपीडब्ल्यू सह प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक प्रभात दास , नित्य कुमार पाल , सरदार मल जाट, सी एच ओ सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!