Search

May 1, 2026 6:43 am

न्यू बेस्ट ऑफ़ इंडिया एक्सपो मेला का उद्घाटन आज

राजकुमार भगत

पाकुड़। श्री सारस्वत स्मृति, पाकुड के तत्वावधान में नगर के सर्कस मैदान ,हरितकीतल्ला, अलीगंज, पाकुड मासव्यापी न्यू बेस्ट ऑफ इण्डिया एक्सपो मेला 2024 का आयोजन 28 अगस्त 2024 से किया जा रहा है ।मेला का शुभारंभ आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक, प्रभात कुमार द्वारा सन्ध्या 6:30 बजे किया जायेगा ।मेले के आयोजन कर्ता श्री सारस्वत स्मृति के अध्यक्ष भागीरथ तिवारी एवं सचिव रामरंजन कुमार सिंह ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढी को हस्तशिल्प के बारे में सुलभ जानकारी देना और हस्तशिल्पकारों को एक मंच प्रदान कर उनके मनोबल को प्रोत्साहित कर युवा बेरोजगारों को इस पेशे से जोडना है । श्री सिंह आज आधुनिकता के दौर में रेडिमेड की ओर समाज के युवा अग्रसर होते जा रहे हैं और शिल्पकार बेरोजगार होने के कगार पर खडे हैं । उक्त मेले में सोलह राज्यों से शिल्पकार अपने द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी व बिक्री करेंगे । मेले में पांच रु. प्रवेश शुल्क के साथ आगन्तुक आयेंगे और अपने पसंद की वस्तु की खरीददारी कर पायेंगे । मेले के माध्यम छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिदिन नि:शुल्क प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।सम्बंधित प्रतियोगिता में अपना -अपना निबंधन करायेंगे। बिजयी प्रतिभागी को श्री सारस्वत स्मृति मंच पुरस्कृत भी करेंगे । 5 सितम्बर को उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षाविद को सम्मानित किया जायेगा । हिन्दी दिवस 14 सितम्बर 2024 को मंच के द्वारा सर्व भाषा कवि सम्मेलन किया जायेगा ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!