Search

April 27, 2026 11:52 pm

टीन बांग्ला छठ पूजा सेवा समिति की बैठक में नए सदस्यों का चयन, छठ पूजा के लिए विशेष व्यवस्था का रहेगा इंतजाम

सतनाम सिंह

बागान पड़ा के श्री श्री हनुमान मंदिर में टीन बांग्ला छठ पूजा सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में समिति के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। उदय लखवानी को अध्यक्ष, बापी बर्मन को उपाध्यक्ष, रवि जायसवाल को सचिव, जय नारायण भगत को उपसचिव, संजय भगत को कोषाध्यक्ष, मोनू तिवारी को उपकोषाध्यक्ष, जितेंद्र जायसवाल को व्यवस्था प्रमुख और मनोज पंडित को मनोनीत किया गया है।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हर साल की तरह इस साल भी टीन बांग्ला पोखर में छठ पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। छठ श्रद्धालुओं के लिए विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था की जाएगी और सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो।
बैठक में संतोष दास, चंदन राय, धर्मेंद्र जायसवाल, मनोज पंडित, जितेंद्र जायसवाल, विनय गुप्ता, अनिल गुप्ता, सुभाष गुप्ता, अंकित मंडल, मनोज बर्मन और समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि पाकुड़ जिले में टी बांग्ला तालाब की व्यवस्था अति उत्तम करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!