प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़) स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लिट्टीपाड़ा में मंगलवार को भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा,विक्रम संवत 2081 को हर्षोल्लास के साथ मनाया गयाl सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य बिमल महतो ने पूरे विद्यालय परिवार को भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाई दी lमौके पर उन्होंने कहा -भारत प्रारंभ से ही विश्व गुरु रहा हैl भारत ने पूरे विश्व को सभी क्षेत्र में ज्ञान ज्योति से प्रकाशित कियाl उन्होंने कहा आज चैत्र नवरात्र का पहला दिन हैlचैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर विद्यालय के भैया- बहनों के द्वारा प्रभात फेरी एवं झांकी निकाली गईl विद्यालय में पढ़ने वाले भैया- बहन भारत माता का मनमोहक रूप धारण कर पुरे लिट्टीपाड़ा भ्रमण करते हुए ग्रामीण वासियों को हिंदू नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी l भारतीय नव वर्ष के शुभ अवसर पर विद्यालय के भैया बहन एवं आचार्य बंधु- भगिनी एक-दूसरे को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाई दे रहे थेl मौके पर समिति के सचिव गणेश ठाकुर,सदस्य किशोर साहा,आचार्य मुकेश कुमार, नंदकिशोर मंडल, बापन प्रमाणिक, माईकल मरांडी, सोना हेंब्रम, मिली मरांडी, नीतू कुमारी,निशा कुमारी सहित विद्यालय के भैया बहन उपस्थित थे।






