प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) लिट्टीपाड़ा में एक बार फिर मैट्रिक के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल के इंटर कला की परीक्षा में लड़को से आगे लड़कियां निकली।+2राज्यकीय कृत उच्च विद्यालय लिट्टीपाड़ा की छात्रा निशा कुमारी ने 500अंक में 444अंक लाकर पाकुड़ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त की है। निशा अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की हैं। निशा बचपन से ही सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लिट्टीपाड़ा में अरुण से अष्टम तक की शिक्षा प्रारंभ की थी। वह बचपन से ही पढ़ने में तेज थी साथ ही हस्त कला में भी निपुण थी। उन्होंने अपने सफलता का श्रेय पिता गणेश ठाकुर, मां श्यामोली देवी के अलावे शिशु मंदिर लिट्टीपाड़ा के शिक्षक एवं +2राजकीय कृत उच्च विद्यालय के शिक्षकों को दी।






