Search

May 13, 2026 1:26 pm

हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष बने निशांत चौहान

 

रांची से अक्षय कुमार सिंह की रिपोर्ट

रांची। हिंदू जागरण मंच,रांची महानगर के तत्वाधान में दो दिवसीय महानगर अभ्यास वर्ग दिनांक 03.02.24–04.02.24 को विशालाक्षी बैंक्वेट हॉल पिस्का मोड़ में आज संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग के समापन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह धनंजय जी के उपस्तिथि में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि नाथ शाहदेव ने निशांत चौहान को हिंदू जागरण मंच रांची महानगर का अध्यक्ष बनाया गया। इस प्रथम अभ्यास वर्ग में 55 कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही और सभी ने बड़े उत्साह से भविष्य में हिंदू समाज और हिंदुत्व के लिए कार्य करने का प्रण लिया। अभ्यास वर्ग में प्रांत से मुख्य रूप से सह संयोजक विक्रम शर्मा, सह संयोजक रत्नेश कुमार, धनंजय कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2024 02 04 at 3.59.15 PM

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!