Search

May 10, 2026 12:35 am

अफवाह को लेकर पदाधिकारियो ने ग्रामीणों के साथ किया बैठक।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): क्षेत्र में बच्चा चोरी की व्याप्त अफवाह को लेकर मंगलवार देरशाम खजुरडांगा गांव में पदाधिकारियो ने ग्रामीणों के साथ बैठक किया। बैठक में बीडीओ टुडू दिलीप , सीओ मनोज कुमार व थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी देते हुए सीओ ने कहा कि क्षेत्र में बच्चा चोरी व बकरी चोरी की अफवाह फैला हुआ है। यदि इस तरह का मामला घटित हो रहा है तो तुरन्त पुलिस को सूचना दे। कानून को अपने हाथों में न ले। इस प्रकार की अफवाहों को लेकर हेल्पलाइन नम्बर जारी करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि किसी प्रकार की घटना होने पर तुरन्त सूचित करें। अफवाहों पर ध्यान न दे। अफवाह फैलाना कानूनी जुर्म है। इसको लेकर सभी को ध्यान देना आवश्यक है। घटना घटने पर दोषियों को बक्शा नही जाएगा। पुलिस कानूनी कार्रवाई के लिए हर पल तैयार है। इसके बाद पदाधिकारियो ने केंदुआ में भी ग्रामीणों के साथ बैठक किया। इस अवसर पर तोड़ाई मुखिया तेरेशा टुडू , ग्राम प्रधान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!