सानू कुमार
महेशपुर थाना क्षेत्र के चापतुरा गांव के गुरुवार को एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार चापतुरा निवासी असुरा बेवा एक झोपड़ी नुमा घर में वर्षो से रहती थी. इसी दरम्यान गुरुवार सुबह पास के एक घर से गोबर लेकर अपना घर रास्ते से जा रही थी. इसी बीच गांव के ही एक ट्रैक्टर चालक ने अचानक अपना ट्रैक्टर को घुमाने को लेकर पीछे किया. जिससे वृद्ध महिला ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गयी. और मौत हो गई. घटना को देख आसपास के लोगों ने घटना स्थल से जख्मी वृद्ध महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया. जहां चिकित्सकों ने जख्मी वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया. उधर घटना की सूचना महेशपुर पुलिस को मिलते ही थाने के सअनि सोहराब खान जवानों के साथ घटना स्थल पहुँचकर छानबीन की. पुलिस ने घटना स्थल से ट्रैक्टर जब्त करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया.





