Search

May 9, 2026 8:47 pm

शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर एसपी ने सुरक्षा बलों के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित, बढ़ाया हौसला।

सतनाम सिंह

पाकुड़: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत पाकुड़ जिले में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न होने के उपलक्ष्य में समाहरणालय स्थित सभागार में एसपी ने सम्मान समारोह का आयोजन किया. एसपी ने कहा कि 01.06.2024 को पाकुड़ जिले में मतदान प्रक्रिया सफलता पूर्वक एवं शंति पूर्वक सम्पन्न हो गया। ऐसे में सभी सभी सुरक्षा बलों, पुलिस बल अर्ध् सैनिक बल के जवानों को आभार और धन्यवाद कहा. आगे उन्होंने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करवाने में आप सभी का सहयोग सराहनीय रहा, जिसके कारण चुनाव के सारे कार्य शांति पूर्वक माहौल में सम्पन्न हुआ. इसके लिए आप सभी की जितनी प्रशंसा की जाय वह कम ही है. इसके लिए आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं।पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने पर पाकुड़ जिला में प्रतिनियुक्त सुरक्षा बलो के सभी कंपनी कमांडर को चुनाव के दौरान सराहनीय योगदान,सहयोग के लिए एसपी ने अप्रिशिएसन सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित किया। उन्होंने तिनों विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा कर्मी को धन्यवाद दिया.

img 20240603 wa00183037307103595564822
img 20240603 wa00174389810644297816237

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!