Search

October 25, 2026 4:33 am

संस्था के आह्वान पर व्यवहार न्यायालय में कार्यरत सहायक चमन आलोक ने किया रक्तदान

राजकुमार भगत

पाकुड़:- सत्य सनातन संस्था के आह्वान पर पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में कार्यरत सहायक चमन आलोक ने किया रक्तदान संस्था के सयुक्त सचिव अजय भगत ने कहा कि साहेबगंज जिला के मयूरकोला गांव निवासी 60 वर्षीय मंटू साह जिनका तबियत खराब है ,जिनको इलाज के लिए नगर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, डॉक्टर ने रक्त की कमी बताई और रक्त चढ़ाने का सलाह दिया, रक्त के लिए मरीज के परिजन निरंजन साह ने संस्था के सचिव चंदन प्रकाश से संपर्क किया, संस्था ने रक्त के लिए चमन जी से संपर्क किया ,चमन जी ने रक्त की महत्व को समझते हुए बिना समय गवाए पुराना अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष में पहुंचकर अपना रक्तदान किया, रक्तदाता का यह चौथा रक्तदान है, रक्तदाता ने कहा की सभी को आगे बढ़चढ़ कर रक्तदान करना चाहिए ताकि किसी का जीवन बच पाए ,रक्त मिलने के बाद मरीज के परिजन ने रक्तदाता और संस्था को धन्यवाद दिए, मौके पर संस्था के ,राहुल चौरसिया, अजय पाल, सूरज प्रकाश, सहित कर्मचारी पियूष कुमार उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!