Search

September 16, 2026 7:08 pm

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, कहा – आधुनिक भारत के निर्माता को भुलाया नहीं जा सकता।

पाकुड़: पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुमार सरकार ने की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष कुमार सरकार ने कहा, “राजीव गांधी सिर्फ नेता नहीं, आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने देश को कंप्यूटर और सूचना क्रांति की दिशा दी। पंचायती राज व्यवस्था लागू कर गांवों को अधिकार और विकास का रास्ता दिखाया। शिक्षा और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए उनके योगदान को देश कभी नहीं भुला सकता। कार्यक्रम में पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मानसरूल हक, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम, अमरापाड़ा के नवनियुक्त अध्यक्ष मो. पप्पू, मिथुन मरांडी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता संकल्पित हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!