Search

October 25, 2026 6:58 am

नौ दिवसीय श्री राम कथा के चौथे दिन राम जन्म की कथा सुनने हेतु उमड़ी भीड़।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड क्षेत्र के लेटबाड़ी बलरामपुर में चल रहे नौ दिवसीय श्री राम कथा के चौथे दिन राम जन्म पर उपमा का वर्णन कथा सुनाई। कथाकार मानस मंजूरी लक्ष्मी रानी जी एवं राधा रानी जी ने कहा संत समागम और राम कथा अत्यंत दुर्लभ है, समस्त ग्रंथों का निचोड़ श्री रामचरितमानस में ही है। सभी शास्त्रों का रस श्री रामचरित मानस है। सभी को राम से ही मिलना है,भगवान आवरण से नहीं आचरण से मिलते है। यही संदेश संतों ने संपूर्ण सृष्टि को दिया है।इस राम कथा से पूरा बिचामहल पंचायत सहित लेटबाड़ी बलरामपुर भक्ति मय हो गया है जय श्री राम के नारे से गूंज उठा है। बता दे कि 24 मार्च तक प्रतिदिन शाम 5 :30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक मानस मंजूरी लक्ष्मी रानी जी एवं राधा रानी जी द्वारा श्री राम कथा जारी रहेगा।नौ दिवसीय श्री राम कथा में चौथे दिन राम का जन्म पर उपमा का वर्णन कथा सुनाई गई। दसवें दिन रविवार को पूर्णाहुति हवन के बाद रामकथा का समापन हो जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!