Search

July 15, 2026 7:31 am

डीसी के निर्देश पर जनसेवा की पहल तेज, 28 सीएलएफ ने शुरू की प्याऊ व्यवस्था, राहगीरों को मिल रहा शीतल जल।

उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देशानुसार भीषण गर्मी एवं लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिले के सभी 28 सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) द्वारा अपने-अपने स्तर से प्याऊ की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर राहगीरों, आमजनों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित इस जनहितकारी पहल के तहत सभी सीएलएफ सक्रिय रूप से जनसेवा के कार्य में जुटे हुए हैं। जानकारी दी गई कि बुधवार तक जिले के सभी 28 सीएलएफ द्वारा प्याऊ पूरी तरह संचालित कर दिए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान आमजनों को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित इकाइयों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि प्याऊ केंद्रों पर स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!