अंचल और थाना प्रभारी की विशेष कृपा प्राप्त कर दिन रात नियम के विरुद्ध बालू का दोहन कर रहे दीपक,आनंद और चौकीदार सीसु।
बजरंग पंडित
महेशपुर अंचल के बांसलोई नदी के बीचों बीच बने गढबाड़ी पुल के समीप और पुल के नीचे से देर रात को बालू उठाव मामले में सीओ ने ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सीओ ने लिखित शिकायत में उल्लेख किया है कि निर्धारित समय से अधिक समय व पुल के नीचे और समीप से बालू उठाव व परिवहन करने को लेकर एक ट्रैक्टरों को जब्त भी किया गया है जिसको थाना परिसर में रखा गया है,लेकिन सूत्र बताते है जहां से ट्रैक्टर को जप्त किया ठीक उसी जगह पुल के आसपास तीन और ट्रैक्टर जो बालू लोड कर रहे थे,तो यह कैसे संभव है कि उन तीनो ट्रैक्टर पर अंचल अधिकारी की नजर न पड़ी हो अपने प्यारे लोगों की गाड़ी पकड़ना नही चाहते हो स्थिति तो कुछ यही बयां कर रही है,प्राप्त जानकारी के अनुसार बालू के खेल में तीन लोगों की चौकड़ी काम रही जोरदार,यही तीन लोग दीपक,आनंद,और चौकीदार सीसु जिनपर जिम्मेदार ने जिम्मेदारी वाला हाथ रखा हुआ है तो डर काहे का।सबका साथ सबका विकास।





