Search

September 22, 2026 2:16 pm

चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना के साथ शहर में नवरात्र की धूम।

चैत्र नवरात्र के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा देवी की पुजा अर्चना मंगलवार को हुई। माँ चंद्रघंटा का नाम उनके मस्तक पर अर्धचंद्र के घंटे के आकार में विराजमान होने के कारण पड़ा। इनकी आराधना से भक्तों को शौर्य, साहस और आत्मविश्वास प्राप्त होता है। माँ की कृपा से नकारात्मक शक्तियाँ दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। शहर में चैत्र नवरात्र की धूम है। चैत्र नवरात्र पर माल गोदाम रोड पूजा पंडाल,छोटी अलीगंज चैती दुर्गा मंदिर,राज हाई स्कूल स्थित दुर्गा कॉलोनी मंदिर में चैत्र नवरात्र का पाठ चल रहा है। राज हाई स्कूल स्थित दुर्गा कॉलोनी मंदिर में संगमरमर निर्मित मां की प्रतिमा पहले से विराजमान है । मां दुर्गा समेत भगवान गणेश, माता लक्ष्मी भगवान कार्तिक माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!