Search

May 9, 2026 10:57 pm

झामुमो का पंचायत कमिटी एवं बूथ कमिटी का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के दुमकाडंगाल मे झामुमो पार्टी के ओर से मंगलवार को पंचायत कमिटी एवं बूथ कमिटी का एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण मे मुख्य अतिथि के रूप मे महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी,केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख, प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अब्दुल वदूद, पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष नाशिम अहमद,प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन,बुदल यादव, जेम्स सुशील हेमब्रम, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, जीप सदस्य समसून मुर्मू,कोषाध्यक्ष पप्पू अंसारी,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गाजी मण्डल, युवा मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे।प्रशिक्षण मे सभी पंचायत कमिटी एवं बूथ कमिटी के अध्यक्ष सचिव को बारी बारी से मतदान को लेकर कैसे काम करना है इन सभी पर विस्तार पूर्वक प्रशिक्षुक ने जानकरी दिया।मौक पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने सभी को एक्टिव मोड पर रहकर काम करने की बाते बताई एवं किसी भी समस्या होनी की स्थिति मे डीसी एवं एसडीओ से तुरंत सम्पर्क करने की बाते भी कही। इस मौक़े पर प्रखंड के सभी पंचायत के अध्यक्ष सचिव एवं बूथ कमिटी के अध्यक्ष सचिव मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!