Search

November 18, 2026 6:50 am

फाइलेरिया मुक्त अभियान को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को चिकित्सा प्रभारी डॉ भरत भूषण भगत की उपस्थित में फाइलेरिया उन्मूलन एमडीए प्रोग्राम को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। उपस्थित सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को चिकित्सा प्रभारी डॉ भगत भूषण भगत ने बताया कि आगामी 10 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रखंड के सभी गांव में फाइलेरिया उन्मूलन के तहत एमडीए प्रोग्राम चलाया जाएगा। जिसमें सभी स्कूली बच्चों सहित 2 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को फाइलेरिया की दवा डीईसी एवं एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। सभी व्यक्तियों को गांव की साहीया दीदी एवं आंगनबाड़ी केंद्र की दीदीओं द्वारा सामने में ही दवा खिलाया जाएगा। उन्होंने बताया दवा खाली पेट में नहीं देना है भोजन ग्रहण करने के बाद ही दवा खिलाना है। मौके पर केटीएस संजय मुर्मू,एसएससी पीसीआई अशोक कुमार चौधरी , प्रखंड के दर्जनों आंगनबाड़ी सेविकाएं सहित अन्य मौजूद थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!