Search

May 13, 2026 8:53 am

अधिक मतदाताओं और स्वीप गतिविधि बढ़ाने को लेकर बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने और स्वीप गतिविधि बढ़ाने को लेकर मंगलवार को बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण की अध्यक्षता सहायक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जयेंद्र मिश्रा ने की । आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 में प्रत्येक बूथ पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान करने और स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों को बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने बीएलओ से मतदाता के साथ होने वाली संवाद को सुना कि किस प्रकार अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाया जा सके । उनके घर जाकर सभी लोगों से बिना किसी भेद- भाव, जाति-धर्म के योग्य उम्मीदवार चयन हेतु मतदान करने का अनुरोध किया जाएगा जिससे हमारा देश गौरवशाली बने । वहीं उन्होंने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष टिप्स दिए।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी साईमन मरांडी , बीपीआरओ त्रिदीप शील , एसएमपीओ पवन कुमार एवं भूषण कुमार समेत अन्य उपस्थित थे ।

img 20240207 wa00771369156912427356703

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!