सानू कुमार
महेशपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में फाइलेरिया से बचाव को लेकर जन प्रतिनिधियों के बीच एक दिवसीय प्रशिक्षण बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव के अध्यक्षता में दी गई. प्रशिक्षक के केबीसी नवीन कुमार सिंह और एमपीडब्ल्यू किस्टो कुमार सिंह ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन प्रोग्राम के तहत आगामी 10 फरवरी से बूथ स्तर पर दवा खिलाई जाएगी. और 11 से 25 फरवरी तक घर जाकर दवा खिलाई जाएगी. इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिनिधियों को सहयोग करने की बात कही गई. मौके पर उप प्रमुख नसीमा खातून, बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल सहित अन्य मौजूद थे.





