अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया के सभागार में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत की अध्यक्षता में कुष्ठ खोज पखवाड़ा एवं पल्स पोलियो को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को आगामी 25 से 27 अगस्त पल्स पोलियो अभियान एवं 28 अगस्त से 13 सितंबर तक चलने वाले कुष्ठ खोज पखवाड़ा को लेकर जानकारी दी गई।बताया गया कि कुष्ठ खोज पखवाड़ा के दौरान संबंधित टीम के द्वारा घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों का खोज करना है साथ ही संदिग्ध मरीजों की इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया भिजवाना है।बताया कि कुष्ठ खोज पखवाड़ा को लेकर पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण दिया गया।इस दौरान टीम का गठन किया गया है गठित सभी टीम के द्वारा 20-20 घरों का जांच करेंगे। प्रशिक्षण में मौके पर डॉ सफीयूल ओला , एमपीडब्ल्यू सह प्रभारी प्रखण्ड कार्यकर्म प्रबंधक प्रभात दास , नित्य कुमार पाल, शैलेन्द्र सोरेन संगणक, चंचल कुनाई , समंधित क्लस्टर के एएनएम उपस्थित थे।





