Search

May 5, 2026 7:31 am

फसल बीमा को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत शनिवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सभी ग्राम प्रधान , पंचायत जन प्रतिनिधि , कृषक मित्र , लेम्प्स के सदस्य सचिवों ने भाग लिया। बीडीओ टुडू दिलीप ने उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ फसल बीमा 2024 को लेकर सभी क्षेत्र में जाकर कृषकों को प्रेरित करे। वही प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्या मालतो ने कहा कि इस बार फसल बीमा को लेकर 7500 कृषकों की लक्ष्य रखी गई है। इसमे अगहनी धान व मकई की बीमा कराना है। बीमा पूरी तरह निशुल्क की जाएगी। इसमे कृषकों को सम्बन्धित प्रज्ञा केंद्र में ऑनलाइन आवेदन किया जाना है।इसको लेकर जमीन की कागजात , आधार , सम्बन्धित बैंक खाता , वंशावली आदि कागजात आवश्यक है। वंशावली में सम्बन्धित पंचायत के मुखिया या ग्राम प्रधान का अनुशंसा होना अनिवार्य है। यह योजना के तहत 31 अगस्त तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसको लेकर कृषकों में जागरूकता फैलाना आवश्यक है। विशेषकर कृषक मित्र को इसमे महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। इस अवसर पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मोहन कुमार , प्रखंड सांख्यकी पदाधिकारी संजीव कुमार सिन्हा , बीटीएम मो.जुनैद आदि उपस्थित थे।

img 20240824 wa0019654122054593249167

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!