Search

May 13, 2026 12:47 am

पत्थर लदे ट्रक के चपेट में आने से एक कि मौत,परिजनों का रो -रो कर हुआ बुरा हाल

सुदीप कुमार त्रिवेदी

हिरणपुर (पाकुड़ )हिरणपुर- दुमका मुख्य पथ स्थित दुर्गा मंदिर के समीप गुरुवार रात पत्थर लदे ट्रक के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हिरणपुर निवासी सजल रुज(48) गुरुवार रात मुख्य बाजार से घर की ओर जा रहा था। इसी क्रम पत्थर लोड ट्रक संख्या बीआर11जीसी 3222 के चपेट में आने घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। जहां भागलपुर ले जाने के क्रम में ही उनकी मौत हो गई। इधर घटना के बाद मृतक के घर मे मातम का माहौल छा गया। इस बाबत थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि मृतक का शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। वहीं वाहन व चालक के विरूद्ध मामला दर्ज किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!