Search

May 10, 2026 6:36 pm

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, अक्रोशित ग्रामीणों ने किया मुख्य सड़क जाम!

एक्सीडेंट का मुख्य कारण सड़क के टर्निंग प्वाइंट पर ब्रेकर का न होना बताया जा रहा है।

रिपोर्ट–धीरेन साहा

महेशपुर – पाकुड़ मुख्य सड़क शहरग्राम गांव के पोस्ट ऑफिस के समीप एक स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार को मार दी जोरदार टक्कर जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया,एक्सीडेंट के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर सड़क जाम कर दिया, प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर के समय एक स्कॉर्पियो (JH 04V 5343) महेशपुर से पाकुड़ की ओर आ रहा था इसी दौरान आगे टर्निंग प्वाइंट पर एक बाइक सवार अचानक आ जाने से स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी,टक्कर की वजह से बाईक सवार सड़क पर गिरने से मूर्छित हो गया और काफी घायल भी हुए,घटना के बाद आस पास के लोगों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत सहरग्राम निवासी निर्मल साहा को बेहतर इलाज के पास के अस्पताल भेजा और इधर गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। घटना की खबर महेशपुर थाना प्रभारी को मिलते ही बिना समय गंवाए थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात, एसआई रवि शर्मा और एएसआई घनश्याम यादव और पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच गाड़ी मालिक को घायल व्यक्ति के बेहतर इलाज कराने हेतु निर्देश दिया गया जिससे ग्रामीण संतुष्ट नजर आए, जाम काफी देर रहने की वजह से सड़क के दोनो तरफ वाहनों की एक लंबी कतार लग गई थी,धीरे धीरे यातायात समान्य हुआ।

img 20240427 wa00126135829127238138526

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!