Search

October 21, 2026 10:09 am

अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ जख्मी।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया से खक्सा जाने वाली पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर आजाद चौक के पास सोमवार लगभग रात 10 बजे एक अज्ञात ट्रक का चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सूचना मिलने के साथ एंबुलेंस दुर्घटना स्थल पहुंची और सड़क पर बेसुध पड़ा व्यक्ति को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ गंगा शंकर साह ने बताया कि दाहिना हाथ के ऊपर कंधे में काफी गंभीर चोट लगी है।उच्च चिकित्सा हेतु पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट रेफर कर दिया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकुड़िया आजाद चौक के अगल-बगल पीछे से तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात ट्रक ने टीटोन दास , उम्र 30 वर्ष पिता बाम रबीदास, ग्राम नसीपुर , थाना नलहाटी , पश्चिम बंगाल को पिछे से जोरदार धक्का मारकर खक्सा की ओर भाग गया। खाली ट्रेक दुमका की ओर से आ रही थी और खक्सा की ओर जा रही थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!