Search

October 7, 2026 12:21 pm

बंद पड़े क्रशर में दिनदहाड़े चोरी, एक चोर रंगेहाथ पकड़ाया, दूसरा फरार।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बुधवार दोपहर को मानसिंहपुर स्थित ज़ियाउल शेख की बन्द पड़े क्रशर में चोरी करते हुए एक व्यक्ति रंगेहाथ पकड़ाया, वही एक मौके से भाग निकला। इसको लेकर क्रशर के रात्रि प्रहरी बेहुलाल सोरेन ने थाना में लिखित शिकायत किया है। रात्रि प्रहरी ने बताया कि दिन के 12 बजे दो व्यक्ति बाइक में आया व भंडार कक्ष का ताला तोड़कर क्रशर से सम्बंधित तार , मशीन आदि का चोरी कर रहा था। इसी बीच इसकी जानकारी मिलने पर भंडार कक्ष में फरक्का निवासी मुस्तकीम शेख को रंगेहाथ पकड़ लिया गया, वही जयरामपुर फरक्का निवासी रोनी शेख बाइक लेकर भाग निकला। पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि क्रशर के रात्रि प्रहरी ने चोरी की घटना को लेकर लिखित शिकायत किया है। इसको लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!