राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): कोलकाता (बंगाल) स्थित सरकारी अस्पताल में महिला प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की जघन्य घटना के विरोध में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य उपकेंद्र भी पूरी तरह बन्द रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी सेवा पूरी तरह बाधित रहा। जहाँ सुबह से ही मरीजों को बिना इलाज के वापस लौटते देखा गया। केंद्र में चिकित्सक ड्यूटी में नही था। वही इमरजेंसी वार्ड में कालाजार से ग्रसित मोहनपुर निवासी गुल बहार बेवा का इलाज किया जा रहा था। स्वास्थ्य केंद्र के महिला वार्ड में गर्भवती महिलाओं को पाया गया , जो चिकित्सक की इंतजार में बैठा हुआ था। महिलाओ ने बताया कि चिकित्सक ने इलाज का भरोसा दिया है। इस सम्बंध में चिकित्सा प्रभारी डा. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बंगाल में महिला चिकित्सक के साथ हुई निर्मम घटना को लेकर एक दिवसीय बंदी की गई है , पर इमरजेंसी सेवाएं यथावत चल रहा है।






