Search

April 27, 2026 12:32 am

विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन

शिविर मे विधायक हुए शामिल

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड परिसर मे सोमवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के जिला विधिक सेवा अधिकार पाकुड़ एवं जिला प्रशासन पाकुड़ के तत्वाधान में सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं सह झालसा, रांची द्वारा शुरू किए गए योजनाएं (मानवता कर्तव्य श्रामेव,तृप्ति निरोगी भवः आत्मनिर्भरता चेतना एवं शक्ति) के अंतर्गत सभी वर्गों के लोगों यथा महिला, विधवा, बच्चे, बुजुर्ग,दिव्यांग अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,पीड़ितों व असहायों एवं किन्नरों इत्यादि को सशक्त बनाने एवं लाभ प्रदान करने हेतु.विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी शामिल हुए.सिविल जज निर्मल कुमार भारती ने शिविर मे उपस्थित सभी को क़ानून के बारे मे विस्तार से जानकारी दिया गया. जिसमे जमीन विवाद, घरेलु हिंसा,मनरेगा अधिनियम क़ानून आदि के बारे जानकारी दिया गया.वही विधायक के हाथों तेलियापोखर पंचायत के विधवा पेंशन फूलमुनी मरांडी, वृद्ध पेंशन सदानंद पाल, सरस्वती देवी को पेंशन स्वीकृति पत्र सहित कम्बल भी वितरण किया गया साथ ही मनरेगा योजना अंतर्गत बिरसा सिंचाई कूप के लाभुकों को योजना स्वीकृति पत्र भी दिया गया.वही जेएसएलपीएस के द्वारा स्टेट बैंक से उम्मीद स्वयं सहायता समहू को 1.5 लाख,फिजा स्वयं सहायता समहू को 3 लाख एवं बजरंग स्वयं सहायता समहू को 3 लाख का लोन का भी वितरण किया गया. इस मौक़े पर विधायक श्री मरांडी ने उपस्थित सभी को सम्बोधन मे बताया की क़ानून के बारे मे जानने को मिला.पहले से ये कार्यक्रम चल रहा है. आप सभी को ओर भी क़ानून के बारे मे जानने के लिए अगर बाकि है तो आप लोग बिना किसी संकोच के जानकरी ले सकते है चुकी हम सभी को सही जानकारी नहीं होने से बहुत सारी परेशानी उठानी पडती है.इसलिए आप कोई भी चीज की जानकारी हासिल करिये ओर ये एक अच्छा मौका है. जो इन लोगो ने ये कार्यक्रम किया है. के आपके समक्ष आपके यहाँ आ करके कानूनी पेचीदगी से अवगत करा रहे है. इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद देते है साथ ही साथ यहाँ कम्बल वितरण हुआ है ओर आगे भी होगा. क्यूंकि ठंड का भी समय आ गया है .जिला एवं प्रखंड मे ओर भी कार्यक्रम होगा. जिसमे आप लोगो को कम्बल दिया जायेगा.इस अवसर पर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, अंचल अधिकारी संजय सिन्हा,वकील अजफर हुसैन विश्वास,बीस सूत्री अध्यक्ष अब्दुल वदूद, प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम,बुदल यादव, जेम्स सुशील हेमब्रम,रुहुल अमीन,गोलाक सिंह,अखलाकुर अंसारी,मैनुद्दीन अंसारी, मजिबूर रहमान, डब्लू शेख, कालिदास सोरेन,स्टेफन सोरेन,तारीख अंसारी,जोगेंद्र मुर्मू,जेएसएलपीएस के समन्यवक असीस रंजन,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के समन्वयक अमरेंद्र कुमार,एई उत्तम बैध,नीरज कुमार संजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

IMG 20231127 WA0048
IMG 20231127 WA0045
IMG 20231127 WA0047 1
IMG 20231127 WA0044
IMG 20231127 WA0041

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!