Search

May 13, 2026 9:54 am

एमएसीटी वाद से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन

10150511 रुपए में कराया गया समझौता।

राजकुमार भगत

पाकुड़। शनिवार को झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में एमएसीटी वाद से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह ने कहा कि इस विशेष लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वाद को आपसी सुलह समझौता कर निष्पादन करने का भरपूर प्यास किया जाता है। इंश्योरेंस कंपनियों से संबंधित अधिवक्ता को वाद सैटलमेंट में अपना सहयोग देने को कहा गया। शनिवार को 37 चिन्हित मामलों में से विशेष लोक अदालत में 12 वादों का निष्पादन किया गया। साथ ही (एक करोड़ एक लाख पचास हजार पांच सौ ग्यारह रूपये का मात्र) समझौता कराया गया। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिल्पा मुर्मू, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक सचिव अजय कुमार गुड़िया प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास इंश्योरेंस कंपनियों के अधिवक्तागण लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ नुकुमुदीन शेख , संजीव कुमार मंडल सहायक गंगाराम टुडू, अफजार हुसैन विश्वास, सभी पीएलवी कोर्ट कर्मी समेत वादी प्रतिवादी उपस्थिति रहे।

img 20240608 wa00228884161418033293493

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!