अमर भगत
अमरापाड़ा स्तिथ आलूबेड़ा पचुवाडा नॉर्थ कोल माइन स्थित बीजीआर कैंप में ब्लास्टिंग और ड्रिलिंग से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन डीजीएमस के डीएमएस (रीजन 3, सेंट्रल जोन) सागेश कुमार की मुख्य उपस्थिति में किया गया।इस दौरान सागेश कुमार ने खदान में कार्यरत ड्रिलिंग और ब्लास्टिंग के कर्मियों से ब्लास्टिंग से संबंधित एसओपी पर चर्चा की और उनके कार्य को और भी सुरक्षित बनाने के लिए उनसे सुरक्षा संबंधी उपाय मांगे। खदान में कार्यरत सभी कर्मी ने अपने अपने बिंदु सबके समक्ष रखे और अपनी जो भी परेशानियां थी वो भी सभी को बताया। उन्होंने सभी कार्यरत कर्मियों की सराहना की और कहा कि इसी प्रकार शून्य क्षति के साथ आप अपने कार्य को करते रहिए और इस खदान को सुरक्षा के क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाइए। इस दौरान डब्लूबीपीडीसीएल के अभिकर्ता रामाशीष चटर्जी, प्रबंधक महेश कुमार, सुरक्षा अधिकारी सी के घोष ,ब्लास्टिंग अधिकारी कुमार राजशेखर और बीजीआर के जीएम चन्द्रशेखर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।






