Search

October 2, 2026 9:18 pm

एवरेट मिशन स्कूल,शमशेरा में वार्षिक दिवस एवं क्रिसमस महोत्सव का किया आयोजन।

स्वराज सिंह

गुरुवार करीब 10 बजे शमशेरा मैं वार्षिक महोत्सव एवं क्रिसमस महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वही वार्षिक महोत्सव एवं क्रिसमस महोत्सव के उपलक्ष में बच्चों के द्वारा नृत्य एवं गायन कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वार्षिक महोत्सव में मुख्य रूप से मोबाइल एडिक्शन थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को बच्चों से मोबाइल को दूर रखने एवं शारीरिक गतिविधियों से जोड़ने पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा ,डॉ शंभु कुमार जादव अध्यक्ष,सीडब्लूसी, सुबीर कुमार भट्टाचार्य सीडब्ल्यूसी सदस्य,रंजना श्रीवास्तव सदस्य सीडब्लूसी ,एवरेट मिस्सी के संस्थापक एलेक्स सैम,प्रधानाध्यापिका सुनीता मरांडी, उप प्रधानाध्यापिका ज्योति शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर एवं नए वर्ष के कैलेंडर का विमोचन कर किया गया। वही कार्यक्रम समाप्ति पर खेलकूद एवं नृत्य कार्यक्रम में अच्छे प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों एवं सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

img 20241219 wa00517197667818455345196

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!