Search

September 26, 2026 10:14 am

स्कूल के बाहर गंदगी का अंबार — बच्चों की सेहत पर मंडरा रहा खतरा,नगर परिषद ने साध रखी है चुप्पी।

पाकुड़। शिव शीतला मंदिर रोड स्थित हरिनडांगा पूर्वी विद्यालय के सामने फैली गंदगी अब बच्चों की सेहत पर सीधा हमला कर रही है। लगातार तीसरे दिन गुरुवार को स्कूल के सामने कचरे का ढेर जस का तस पड़ा रहा, लेकिन नगर परिषद की ओर से अब तक कोई सफाई नहीं कराई गई है। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि आवारा जानवर उसी कचरे में भोजन की तलाश करते दिख रहे हैं।
हालांकि इस मुद्दे को लेकर कई बार समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं, लेकिन नगर परिषद की निष्क्रियता अब जनस्वास्थ्य के लिए खतरे की घंटी बन चुकी है। बरसात के मौसम में सड़क पर पसरी गंदगी और कीचड़ न केवल बीमारियों को न्योता दे रही है, बल्कि स्कूल आने-जाने वाले मासूम बच्चों के लिए संक्रमण का बड़ा खतरा बन चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद शायद किसी बड़ी महामारी या दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। बच्चों को उठती दुर्गंध से सांस लेने में दिक्कत हो रही है और बीमारी फैलने का खतरा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही स्कूल परिसर के सामने फैली इस गंदगी की सफाई नहीं कराई गई, तो वे नगर परिषद के खिलाफ आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!