Search

October 4, 2026 10:27 am

धान के पल्ले में आग लगने से हजारों रुपए का धान राख में तब्दील, प्रशासन से मदद की गुहार।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़) रविवार को थाना क्षेत्र के नवाडीह पंचायत अंतर्गत जोरडिया गांव निवासी इतवार हेंब्रम के खलियान में रखे धान के पल्ले में आग लगने से हजारों रुपए का धान राख में तब्दील हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इतवार हेम्ब्रम के धान का खलियान स्कूल घर के समीप था अचानक दोपहर को खलियान में रखे धान के पल्ला में आग लग जाने से हजारों का धान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से लोग घरों से डेगची बाल्टी में पानी लाकर धान के पल्ला में दिया। बड़ी मशक्कत के बाद आग में काबू पाया गया। वही इतवार हेम्ब्रम ने बताया कि आग किस कारण से लगे इसका पता नहीं है आग लगी में हजारों का धान जलकर राख हो गया।पीड़ित ने प्रशासन से मदद का गुहार लगाया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!