Search

May 17, 2026 6:20 am

चंद्र प्रकाश चौधरी के नामांकन में शामिल हुए पाकुड़ आजसू जिलाध्यक्ष

राजकुमार भगत

पाकुड़ : पाकुड़ आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि एनडीए के आजसू सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी का नामांकन दाखिल समारोह में शामिल हुआ। उन्होंने कहा की इस अवसर पर मैं गिरिडीह की जनता को प्रणाम और जोहार करता हूं की नामांकन में उन्होंने अपार जन समर्थन दिया। जनता का स्नेह, आशीर्वाद और सहभागिता के साथ गिरिडीह लोकसभा को सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी जी प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। इस लोकसभा चुनाव में बड़ी अंतराल से जीत हासिल होगी। इससे पहले सुबह जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम के नेतृत्व में जिला प्रवक्ता शेकसादी राहमातुल्ला, जिला मीडिया प्रभारी अहमादुल्ला, बरहरवा प्रखंड सचिव प्रणव साह और कोटलपोखर पंचायत सचिव सुनिल शेखर ने आदरणीय श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी के आवास में मुलाकात किए और अंगवस्त्र भेंट किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!