Search

May 9, 2026 5:04 pm

10 पदकों की चमक से रोशन हुआ पाकुड़, अम्लान कुसुम सिन्हा ने खिलाड़ियों को दिया सम्मान और भरोसा

पाकुड़: झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लौटे पाकुड़ के खिलाड़ियों का भव्य सम्मान किया गया। पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा (बुलटी जी) ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य का भरोसा दिया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। बोकारो के चंदनक्यारी स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 15वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पाकुड़ के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य समेत कुल 10 पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि के साथ जिले ने राज्य स्तर पर सातवां स्थान हासिल कर अपनी मजबूत पहचान बनाई। सम्मान समारोह के दौरान अम्लान कुसुम सिन्हा ने खिलाड़ियों को एथलेटिक्स किट, नगद राशि और माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों ने जो प्रदर्शन किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाले समय में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करें। इस मौके पर पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धतेंदु शेखर गांगुली ने भी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। सम्मानित खिलाड़ियों में प्रेम शिला हांसदा, सुनीता मरांडी, एविन जूली मुर्मू, नजमी शेख, थॉमसन हेंब्रम, मंटू ठाकुर, सोनाली टुडू, आनंद शेख, सुहागिन हांसदा, सरस्वती टुडू, एंजोली मुर्मू, अंकित राय और राम मोहन साहनी सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। संघ के सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि 26 सदस्यीय टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया था और इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि पाकुड़ में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। कार्यक्रम का संचालन रणवीर सिंह, जयदेव कुमार और पंकज अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में खिलाड़ियों के सम्मान के साथ खेल भावना का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

img 20260509 wa00188164690902318364926
img 20260509 wa00194815423822494181443

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!