Search

May 5, 2026 11:43 am

मजदूरी करने गए पाकुड़ के मजदूर की दिल्ली में मौत।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के खक्सा पंचायत अंतर्गत नवाडीह गांव का एक मजदूर का दिल्ली में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है । मोटी मजदूरी का लालच में इस गांव का एक युवा मजदूर घुरन राय उम्र 36 वर्ष ने अपने संग साथियों के साथ तीन माह पहले दिल्ली एक कंपनी में काम करने गया था । दिल्ली से अचानक इधर तीन दिन पहले परिजनों को जानकारी मिली कि मजदूर घुरन राय का तबियत खराब हो गई है और ईलाज के लिए नोएडा के एक अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई है। खबर सुनकर परिजनो के होश उड़ गए और घटना की जानकारी स्थानीय पाकुड़िया पुलिस और स्थानीय भाजपा नेता एलियन हांसदा को दी । एलियन हांसदा एवं पाकुड़िया पुलिस के प्रयास से कंपनी ने मजदूर के शव को एंबुलेंस द्वारा सीधे दिल्ली से रविवार की सुबह मजदूर के गांव नवाडीह पहुंचाया और वापस लौट गई । शव पहुंचते ही परिजन बिलख बिलख कर रोने लगे और अंतिम संस्कार गांव में ही रविवार को कर दिया गया। मजदूर शादी शुदा था उसके दो छोटी छोटी बच्ची और पत्नी अब अनाथ हो गए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!