Search

October 7, 2026 12:49 pm

“स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” में पाकुड़ ने राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान किया हासिल।

पाकुड़ जिले ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड द्वारा आयोजित “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” में ओवरऑल श्रेणी में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड की ओर से Certificate of Achievement प्रदान किया गया।
अभियान के दौरान जिले में महिलाओं के स्वास्थ्य संवर्धन, पोषण परामर्श, एनीमिया जांच, परिवार कल्याण सेवाओं का विस्तार और समुदाय में जागरूकता फैलाने में विशेष काम किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समयबद्ध तरीके से लक्ष्यों को पूरा करते हुए गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ सुनिश्चित कीं।
उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले की स्वास्थ्य टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता समर्पण, टीमवर्क और गुणवत्तापूर्ण कार्य का परिणाम है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने भी इसे जिला प्रशासन और समुदाय के सहयोग का प्रतिफल बताया। यह उपलब्धि पाकुड़ जिले के स्वास्थ्य मानकों को और मजबूत करने तथा भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणास्पद कदम है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!