Search

September 9, 2026 11:21 pm

राज्य स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल में पाकुड़ ने जीता कांस्य, लोहरदगा को 1-0 से हराया

रांची के खेलगांव में आयोजित चैंपियनशिप में अंडर-12 टीम का शानदार प्रदर्शन, तीसरे स्थान पर रहकर जिले का बढ़ाया मान।

पाकुड़। रांची के खेलगांव में आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल चैंपियनशिप में पाकुड़ की अंडर-12 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। मध्य विद्यालय जिंदातो की टीम ने कांस्य पदक के मुकाबले में लोहरदगा को 1-0 से हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल (JEPC) के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में पाकुड़ के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन, बेहतर तालमेल और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। निर्णायक मुकाबले में टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए लोहरदगा के खिलाफ 1-0 की जीत दर्ज की। टीम की इस उपलब्धि पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रियाश्री भगत और जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और विद्यालय परिवार को बधाई दी। अधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का यह परिणाम जिले के अन्य बच्चों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। पाकुड़ की इस सफलता से जिले में खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!