Search

May 11, 2026 7:08 am

पाकुड़िया उड़न दस्ता टीम ने चलाया वाहन जांच अभियान।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया (पाकुड़ )आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 को देखते हुए टीम उड़ानदस्ता ने बुधवार को पाकुड़िया थाना क्षेत्र के तालवा, पाकुड़िया सिद्धू कान्हु मोड़ सहित अन्य जगहों पर मुख्य सड़क में वाहनों की सघन जांच किया गया। उड़नदस्ता टीम में बीएचओ महेशपुर सह उड़नदस्ता दंडाधिकारी कलामुद्दीन अंसारी एसआई अमरजीत मिश्रा सहित पुलिस जवान शामिल थे। टीम के सदस्यों ने सड़क में आवागमन कर रहे सभी चार व दो पहिये सहित सभी प्रकार के वाहनों को रोककर सघन तलाशी लिया। जहां सभी प्रकार के वाहनों पर डिकी सहित सभी सामानों को भी खोलकर तलाशी ली गई। वही इस दौरान दो पहिये वाहनों को रोककर डिकी की तलाशी ली गई। बीएचओ सह ढंडाधिकारी कलीमुद्दीन अंसारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह जांच की जा रही है। आदर्श आचार्य संहिता का पालन हेतु इसमे सभी जगहों में जाकर वाहनों की जांच की जा रही है।

img 20240410 wa0067639736823001754790
img 20240410 wa00686652761317045560428

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!