:–सभी धर्मों के बीच आपसी भाईचारा बनाये रखने के लिए समाजसेवा का काम करते है–लुत्फ़ल हक
सतनाम सिंह
पाकुड़-पेट की भूख ने जिंदगी को हर रंग दिखा दिए मुझे,जो अपना बोझ ना उठा पाए,पेट की भूख ने पत्थर उठवा दिए मुझे उपरोक्त बातें पश्चिम बंगाल के फरक्का स्थित थाना पाड़ा स्थित काली पूजा समिति द्वारा आयोजित नर नारायण सेवा के दौरान लुत्फ़ल हक ने कही.नर सेवा नारायण सेवा के माध्यम से साढ़े चार हजार लोगों के बीच भोजन कराया गया.नर सेवा नारायण सेवा कार्यक्रम पाकुड़ के मशहूर समाज सेवी लुत्फ़ल हक के सौजन्य से कराया गया था.लुत्फ़ल हक ने अपने हाथों से सैकड़ों लोगों को भोजन परोसा.उन्होंने मीडिया कर्मियों को बताया की अधिकतर लोग अपनों के लिए जीते है.अगर जीना ही है तो औरों के लिए भी जिया करें.जब हमलोग ईद और बकरीद मनाते है तो साथ में हम दुर्गा पूजा और काली पूजा और मेरी क्रिसमस (बड़ा दिन) क्यों न मनाये.उन्होंने कहा की हम खाली हाथ आये है और खाली हाथ इस दुनिया को छोड़कर चले जायेंगे.इस लिए जो समय है जरूरतमंदो,गरीबों को सेवा करते रहे. उल्लेखनीय है लुत्फ़ल हक को देश और विदेश में समाजसेवा के क्षेत्र में दर्जनों अवार्ड मिल चुके है.खासकर लंदन,सिंगापुर, मलेशिया,दुबई के अलावे भारत के मुंबई,कोलकाता,बेंगलोर में देश और विदेश की विभिन्न हस्तियों से अवार्ड मिल चूका है.लुत्फ़ल हक़ के द्वारा पाकुड़ जिले के अलावे पश्चिम बंगाल के अलावे फरक्का और शमसेरगंज में भी समाजसेवा के क्षेत्र में प्रायः कार्यकर्म आयोजित किए जाते है. मौके पर फरक्का विधायक मानिरुल इस्लाम, फरक्का थाना प्रभारी निरुतपल मिश्रा, नर सेवा नारायण सेवा के अध्यक्ष रबीउल आलम आदि मौजूद थे.







