Search

April 30, 2026 12:13 am

पाकुड़ की जया कुमारी ने नेशनल स्कूल गेम्स में किया कमाल, ताइक्वांडो में जीता कांस्य।

जम्मू–कश्मीर में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में पाकुड़ की बेटी जया कुमारी साह ने ताइक्वांडो (बालिका 19 वर्ष, 49 किग्रा भार वर्ग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए जया ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया और जिले का नाम रोशन किया।
उपायुक्त मनीष कुमार ने जया को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह जीत जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा है। साथ ही उनके कोच, शिक्षकों और परिवार की भूमिका की भी सराहना की। जिला शिक्षा पदाधिकारी, क्रीड़ा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक ने भी जया की सफलता को जिले की खेल व्यवस्था और निरंतर मेहनत का परिणाम बताते हुए शुभकामनाएं दीं। जया की उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों और विद्यालय परिवार ने इसे पाकुड़ के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!