Search

August 5, 2026 9:08 am

पाकुड़ का होनहार सोबुर शेख बना JSCA U-19 ट्रायल का हिस्सा, अब रांची में दिखाएगा दम

मानिरामपुर का ऑलराउंडर सोबुर शेख का JSCA U-19 ट्रायल के लिए हुआ चयन।

सतनाम सिंह

पाकुड़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह गर्व का पल है। जिले के मानिरामपुर निवासी होनहार क्रिकेटर सोबुर शेख का चयन JSCA U-19 सेलेक्शन ट्रायल के लिए हुआ है। वह रांची स्थित JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों में टीम ‘D’ का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल के लिए चार टीमें बनाई गई हैं A, B, C और D, हर टीम में 18 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। सोबुर एक ऑलराउंडर के तौर पर टीम में जगह बनाने में सफल हुए हैं। वह बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं की नजर में आए हैं।
सोबुर वर्तमान में PS एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनके कोच रणवीर सिंह ने बताया कि सोबुर एक मेहनती, अनुशासित और होशियार खिलाड़ी हैं। उनमें राज्य स्तर से राष्ट्रीय मंच तक पहुँचने की काबिलियत है।
सोबुर के पिता अजफारूल शेख का सपना है कि उनका बेटा देश और जिला दोनों का नाम रोशन करे। बेटे की इस उपलब्धि पर उन्होंने कहा यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। सोबुर के चयन पर जिला प्रतिनिधि विरेंद्र पाठक, रणवीर सिंह, गणपत सिंह, पिंकु मंडल सहित जिले भर के खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। सभी को उम्मीद है कि यह युवा खिलाड़ी जल्द ही झारखंड और भारत के बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!