Search

July 24, 2026 8:53 pm

डालसा सभागार में पीएलवी प्रशिक्षण कार्यक्रम, वंचितों तक कानूनी सहायता पहुंचाने पर जोर

पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में डालसा सभागार में एक दिवसीय ओरियंटेशन सह पीएलवी कैपेसिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष दिवाकर पांडेय के निर्देश पर किया गया। डालसा सचिव रूपा बंदना किरो ने सभी पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) के कार्यों की समीक्षा की और उनके कार्य रजिस्टर का मूल्यांकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पीएलवी को कार्यकुशलता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक वंचित और जरूरतमंद लोगों तक कानूनी सहायता पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रियता से कार्य करने की अपील की। प्रशिक्षण के दौरान पीएलवी के कार्यों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार, डिप्टी चीफ मो. नुकुमुद्दीन शेख, सहायक गंगाराम टुडू समेत सभी पीएलवी उपस्थित रहे।

img 20260724 wa00068144049405507384383
img 20260724 wa00055140833568750882642

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!